सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर गाँव और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को उस समय सनसनी फ़ैल गयी ,जब पुलिस ने हत्या के बाद जलाई जा रही एक विवाहिता के शव को बरामद किया. इस वारदात को अंजाम देने वाले विवाहिता के ससुरालवाले फरार होने में तो सफल रहे लेकिन दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया . इस बारे में सदर थानाध्यक्ष प्रेमराज चौहान ने बताया की लक्ष्मीसागर मोहल्ला निवासी सुरेश यादव की पुत्री ममता की शादी सारामोहनपुर निवासी जोगिन्दर यादव से हुई थी . समझा जाता है की ममता को दहेज़ की खातिर परेशान किया जा रहा था. सही बात तो जांच के बाद ही आ पायेगी .